INS Mormugao से छोड़ी गई Brahmos, विध्वंसक मिसाइल का निशाना रहा सटीक

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 15, 2023, 08:58 AM IST

ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड एक भारत-रूस संयुक्त उद्यम है, जो सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों का उत्पादन करता है।

BrahMos missile: भारतीय नौसेना ने अपने फ्रंटलाइन गाइडेड मिसाइल विध्वंसक आईएनएस मोरमुगाओ (INS Mormugao) से रविवार को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया। एक अधिकारी ने कहा कि इसके जरिए समुद्र में भारतीय नौसेना की मारक क्षमता का प्रदर्शन किया गया। अधिकारी ने अपनी पहली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के सटीक निशाने लगाने के लिए आईएनएस मोरमुगाओ की भी तारीफ की। यह भारतीय नौसेना द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला सबसे नया गाइडेड-मिसाइल विध्वंसक है।

Brahmos Missile

INS Mormugao से ब्रह्मोस का सफल परीक्षण

भारतीय नौसेना की मारक क्षमता का प्रतीक

अधिकारी ने कहा कि जहाज और उसके शक्तिशाली हथियार दोनों स्वदेशी आत्मनिर्भर भारत और समुद्र में भारतीय नौसेना की मारक क्षमता के चमकदार प्रतीक हैं। बता दें कि ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड एक भारत-रूस संयुक्त उद्यम है, जो सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों का उत्पादन करता है। इसे पनडुब्बी, जहाज, विमान और जमीन से लॉन्च किया जा सकता है।

End of Feed