'प्रियंका और राहुल दोनों में ही PM बनने की क्षमता...', कांग्रेस में नेतृत्व विवाद के बीच JMM नेता का बड़ा बयान

Congress PM Face: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी ने कहा कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी दोनों के भीतर ही प्रधानमंत्री बनने की क्वालिटी हैं। साथ ही जेएमएम प्रवक्ता मनोज पांडे ने प्रियंका गांधी को एक सुलझी हुई नेता बताया। दरअसल, इमरान मसूद ने प्रियंका गांधी को चेहरा बनाए जाने की बात कही थी जिसके बाद भाजपा ने राहुल गांधी को निशाना बनाया।

Congress PM Face: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाने की मांग की थी। उनके इस बयान का राबर्ट वाड्रा ने भी समर्थन किया था और अब झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी ने भी कुछ-कुछ ऐसा ही कहा है। हालांकि, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने इस मसले को कांग्रेस का आंतरिक मामला बताते हुए कहा कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी दोनों के भीतर ही प्रधानमंत्री बनने की क्वालिटी हैं।

Rahul Gandhi Priyanka Gandhi

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)

'सुलझी हुई नेता हैं प्रियंका गांधी'

जेएमएम प्रवक्ता मनोज पांडे ने समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में प्रियंका गांधी को एक सुलझी हुई नेता बताया। उन्होंने कहा, ''यह कांग्रेस का आंतरिक मुद्दा है। प्रियंका गांधी एक सुलझी हुई नेता हैं... उनमें राजनीति में आवश्यक सभी गुण हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों प्रधानमंत्री पद के योग्य हैं..."

End of Feed