'देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के आधार हैं बीएलओ', CEC ज्ञानेश कुमार बोले- चुनावी प्रणाली को मजबूत बनाने लगातार हो रही कोशिश

Rajasthan SIR: देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने बूथ स्तर के अधिकारियों (BLO) को भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव बताते हुए चुनावी प्रक्रिया में उनके योगदान की सराहना की है।

Rajasthan SIR: देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने बूथ स्तर के अधिकारियों (BLO) को भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव बताते हुए चुनावी प्रक्रिया में उनके योगदान की सराहना की है। उन्होंने शनिवार को जयपुर में आयोजित 'बीएलओ संवाद' कार्यक्रम में राजस्थान के लगभग 700 बीएलओ और पर्यवेक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी बीएलओ उनके परिवार का हिस्सा हैं और लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

CEC Gyanesh Kumar

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार (फाइल फोटो)

उन्होंने राजस्थान के बीएलओ की सराहना करते हुए कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में भाग लेने वाले 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राजस्थान ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। सीईसी ने कहा, ''भारत में सभी चुनाव संविधान और कानून के अनुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराए जाते हैं।'' उन्होंने कहा कि भारत इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव सहायता संस्थान (IDEA) की अध्यक्षता कर रहा है। यह संगठन दुनिया के सभी देशों में स्थायी, सशक्त और समावेशी लोकतंत्र को बढ़ावा देने वाली संस्था है।

End of Feed