सिंगर बी प्राक को बिश्नोई गैंग से मिली जान से मारने की धमकी, कहा- 'इतने करोड़ दो वरना मिट्टी में मिला देंगे', ऑडियो वायरल

Singer B Praak gets death threat: पंजाबी सिंगर बी प्राक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य से जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके बाद पुलिस ने मोहाली में जांच शुरू कर दी है। उनसे 10 करोड़ रुपये की मांग की गई है। एक हफ्ते में पैसे देने के लिए कहा गया है।

B Praak News: पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर बी प्राक से 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। ऐसा ना करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। बताया गया कि सिंगर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य ने यह धमकी दी है, जिसके बाद मोहाली में पुलिस जांच शुरू हो गई है।

b praak

सिंगर बी प्राक को बिश्नोई गैंग से मिली जान से मारने की धमकी (सोशल मीडिया)

दरअसल, पंजाबी सिंगर दिलनूर को कॉल किया गया था, जो बी प्राक से जुड़े हुए हैं। दिलनूर को 5 जनवरी को दो कॉल आए, लेकिन उन्होंने उनका जवाब नहीं दिया। 6 जनवरी को उन्हें एक विदेशी नंबर से एक और कॉल आया। जब उन्होंने कॉल उठाया, तो बातचीत संदिग्ध लगी, उन्होंने कॉल काट दिया। इसके तुरंत बाद, उन्हें एक वॉइस मैसेज भेजा गया।

End of Feed