Maharashtra CM Eknath Shinde Swearing-In ceremony: एकनाथ शिंदे ने ली महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ, फडणवीस बने डिप्टी सीएम
Maharashtra CM Eknath Shinde Swearing-in ceremony, Shapath Grahan Samaroh : शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शाम साढ़े सात बजे के बाद दक्षिण मुंबई स्थित राजभवन में उन्हें पद की शपथ दिलाई। शिंदे ने इस दौरान दिवंगत शिवसेना नेताओं-बाल ठाकरे और आनंद दिघे को श्रद्धांजलि दी। उनकी शपथ पूरी होते ही उनके समर्थकों ने नारे लगाए।
Maharashtra CM Eknath Shinde Swearing-in ceremony, Shapath Grahan : उद्धव ठाकरे के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद महाराष्ट्र में नई सरकार का गठन हो गया है। बृहस्पतिवार को, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि फडणवीस शिंदे के नेतृत्व में नई महाराष्ट्र मंत्रिपरिषद का हिस्सा होंगे। इससे कुछ मिनट पहले फडणवीस ने घोषणा की थी कि वह सरकार में शामिल नहीं होंगे।फडणवीस ने उस समय सबको चौंका दिया जब उन्होंने घोषणा की कि शिंदे अगले मुख्यमंत्री होंगे। उनकी घोषणा ने इन उम्मीदों को खारिज कर दिया कि वह शिंदे गुट के समर्थन से मुख्यमंत्री पद पर वापसी करेंगे।शिंदे ने समारोह के बाद कहा, "राज्य का विकास मेरी प्राथमिकता है। मैं समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलूंगा।" इससे पहले महाराष्ट्र की राजनीति में गुरूवार को बड़ा बदलाव उस वक्त हो गया जब देवेंद्र फडणवीस ने ऐलान किया कि महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे होंगे। गौर हो कि उद्धव ठाकरे के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन आज हुआ।
राज्यपाल ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से शनिवार को बहुमत साबित करने को कहा
राज्यपाल ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से शनिवार को बहुमत साबित करने को कहा है, इसके लिए विधान भवन में विशेष सत्र बुलाया गया है,वहीं बीजेपी विधानसभा के अपने नेता का नामांकन शुक्रवार को दाखिल करेगी।
एकनाथ शिंदे फडणवीस के साथ मंत्रालय गए और औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला
गृहमंत्री अमित शाह ने एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम फडणवीस को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकनाथ शिंदे को दी बधाई
देवेंद्र फडणवीस ने ली महाराष्ट्र के डिप्टी CM पद की शपथ
एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
राजभवन पहुंचे सीएम पद के उम्मीदवार एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र सरकार में डिप्टी CM होंगे देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र की नई सरकार में बीजेपी नेता फडणवीस डिप्टी सीएम होंगे, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें बधाई देते हुए इस बात की जानकारी दी है,गौर हो कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का भी यह मानना था कि फडणवीस को नई सरकार में शामिल होना चाहिए, इससे पहले फडणवीस कोई भी पद न लेने की बात कर चुके थे।
एकनाथ शिंदे को शरद पवार ने दी बधाई
एनसीपी चीफ शरद पवार ने शिंदे को CM चुने जाने पर बधाई दी और कहा कि वह राज्य के हित के लिए काम करेंगे, एकनाथ शिंदे को सीएम चुनने की खुशी में उनके समर्थक आतिशबाजी कर रहे हैं।
देवेंद्र फडणवीस को डिप्टी सीएम बनना चाहिए-जेपी नड्डा बोले
शपथ ग्रहण आज शाम 7:30 बजे राजभवन में होगा
महाराष्ट्र में बीजेपी के सहयोग से शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। महाराष्ट्र में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण आज शाम 7:30 बजे राजभवन में होगा। इसका ऐलान बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद किया।

