LIVE

Corona Crisis: कोविड वैक्सीन को लेकर टीका कंपनी ' Pfizer' का बड़ा बयान, कही ये अहम बात

Corona Crisis: कोरोना वायरस के नए रूप सामने आने के बाद कोविड-19 टीकों के असर को लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं। इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि कोरोना का ऐसा कोई वैरिएंट सामने नहीं आया है जो वैक्सीन के असर एवं उसकी एंटीबॉडी को कम करता हो। डब्ल्यूएचओ ने यह भी कहा है कि भविष्य में कोरोना के नए वैरिएंट पर ये टीके कारगर साबित होंगे, इसकी गारंटी नहीं है।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated May 26, 2021, 00:20 IST
Follow on Google News
Corona Crisis: कोविड वैक्सीन को लेकर टीका कंपनी ' Pfizer' का बड़ा बयान, कही ये अहम बात

देश में कोरोना के नए मामलों में लगातार कमी आ रही है। कई राज्यों में कोरोना के टीकों की कमी होने पर टीकाकरण अभियान प्रभावित हो रहा है। दिल्ली सहित कई राज्यों ने अपने यहां 18 साल से ज्यादा के उम्र वाले लोगों के लिए टीकाकरण अभियान को रोक दिया है। राज्यों ने केंद्र से टीका उपलब्ध कराने की मांग की है। अमेरिकी कंपनियों फाइजर और मॉडर्ना ने कहा है कि वे राज्यों से नहीं बल्कि भारत सरकार से टीके की डील करेंगी। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने टीके के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। 

MAY 25, 2021 21:56 IST

"वैक्सीन के लिए किसी भी देश से हमारी कोई डील नहीं"

कोरोना महामारी से लड़ने के लिए देश में कोविशील्ड और कौवैक्सीन वैक्सीन का उत्पादन हो ही रहा है इसके अलावा रूस की स्पुतनिक वैक्सीन के भारत आने का रास्ता साफ हो चुका है, इस बीच टीका कंपनी फाइजर ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि भारत सहित विश्व स्तर पर न तो फाइजर और न ही इसके किसी भी सहयोगी ने किसी को वैक्सीन के आयात, बाजार और वितरण के लिए अधिकृत किया है। हालांकि कंपनी ने कहा कि इस दिशा में हम भारत सरकार के साथ हमारी चर्चा चल रही है।
MAY 25, 2021 20:15 IST

पंजाब के शिक्षा मंत्री ने बारहवीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के संबध में लिखा पत्र

पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने बारहवीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के संबंध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री को लिखा है उसमें उन्होंने कहा है कि, "बारहवीं कक्षा में आने वाले सभी छात्रों को परीक्षा शुरू होने से पहले टीका लगाया जाना चाहिए और प्रत्येक विषय में केवल चयनित और आवश्यक विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जा सकती हैं।

MAY 25, 2021 19:43 IST

सरकारी और निजी ऑफिस सभी दिन दोपहर में 1 बजे तक बंद हो जायेंगे


असम सरकार ने 5 जून तक शहरी क्षेत्रों में कर्फ्यू बढ़ा दिया है। ताजा दिशानिर्देशों के अनुसार, सभी दुकानें, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान और सरकारी और निजी कार्यालय सभी दिन दोपहर 1 बजे तक बंद हो जायेंगे।

MAY 25, 2021 19:26 IST

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय उन बच्चों की देखभाल के लिए कर रहा कोशिशें

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी है कि कोरोना के कहर के चलते अब तक 577 बच्चों ने अपने माता-पिता को खो दिया है। सभी बच्चे अपने सगे-संबंधी के साथ रहे रहे हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय उन बच्चों की देखभाल के लिए राज्य सरकारों के संपर्क में है।
MAY 25, 2021 18:18 IST

गांदेरबल, जम्मू, सांबा और शोपियां में इस श्रेणी में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन

जम्मू कश्मीर में अब तक 45 साल से अधिक उम्र के 66 फीसदी लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लग चुका है। सभी केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड प्रबंधन की समीक्षा के लिए केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तीय बैठक में जम्मू कश्मीर के अधिकारियों ने यह बात कही।अधिकारियों ने कहा कि जम्मू कश्मीर 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण में आगे चल रहे क्षेत्रों में शामिल है और उसने पात्र आबादी के 66 फीसदी लोगों को टीका लगा दिया है जो 32 फीसदी के राष्ट्रीय औसत से अधिक है।उन्होंने बताया कि चार जिलों-- गांदेरबल, जम्मू, सांबा और शोपियां में तो इस श्रेणी में शत-प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है तथा बाकी जिलों में आशातीत प्रगति है।
 

MAY 25, 2021 16:50 IST

राजधानी दिल्ली में अब सक्रिय मामले 21,739 हुए

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 1,568 नए COVID19 मामले, 4,251 ठीक हुए और 156 मौतें हुई हैं वहीं दिल्ली में अब सक्रिय मामले 21,739, मरने वालों की संख्या 23,565 और कुल रिकवरी 13,74,682 हो गई है।
MAY 25, 2021 14:17 IST

चुनाव ड्यूटी के कारण मौत होने पर यूपी शिक्षकों के परिजनों को नौकरी : सतीश द्विवेदी

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने घोषणा की है कि जिन शिक्षकों की मतदान ड्यूटी के दौरान मौत हो गई है, उनके आश्रितों को, अगर उनके पास आवश्यक डिग्री है तो उन्हें सरकारी प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के रूप में समायोजित किया जाएगा।हालांकि, ऐसे आश्रित जो टीईटी उत्तीर्ण नहीं हैं, लेकिन क्लास-3 श्रेणी में पदों के लिए पात्र हैं, ऐसा कोई पद खाली न होने पर भी उन्हें समायोजित किया जाएगा।इससे पहले, योग्य आश्रितों को टीईटी योग्यता नहीं होने पर क्लास-4 श्रेणी के कर्मचारियों के रूप में रखा जाता था।मंत्री ने कहा, जिन आश्रितों के पास टीईटी योग्यता नहीं थी, लेकिन वे स्नातकोत्तर थे, उन्हें कक्षा चार के कर्मचारियों के रूप में नौकरी दी गई थी। एक शिक्षक होने के नाते, मुझे एक योग्य व्यक्ति को चपरासी, परिचारक और यहां तक कि सफाईकर्मी के रूप में काम करते देखना अपमानजनक लगता है।

उन्होंने आगे बताया, अब, एक आश्रित जो टीईटी योग्य नहीं है, लेकिन एक लिपिक पद के लिए पात्र है, उसे क्लास तीन की श्रेणी में नौकरी दी जाएगी। यदि ऐसा कोई पद खाली नहीं है, तो उन्हें 'ओवर एंड ऊपर' पर नियुक्त किया जाएगा। वे तुरंत हमारे साथ काम करना शुरू कर देंगे और जब कोई पद खाली हो जाएगा, तो उनके नाम औपचारिक रूप से दर्ज किए जाएंगे।

हालाँकि, मंत्री शिक्षकों के आश्रितों की संख्या के बारे में टाल-मटोल कर रहे थे जिन्हें समायोजित किया जाएगा। राज्य सरकार ने पहले कहा था कि केवल तीन शिक्षकों की मतदान ड्यूटी पर मृत्यु हुई थी, जबकि शिक्षक संघों ने यह आंकड़ा 1,600 से अधिक रखा था।चुनाव ड्यूटी के दौरान कोविड के कारण जान गंवाने वाले शिक्षकों के परिवारों को मुआवजे के लिए शिक्षक संघों के बढ़ते दबाव के मद्देनजर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य चुनाव आयोग से नियमों में संशोधन करने के लिए कहा था ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मृतक के परिजनों को नौकरी मिले।इस बीच, आरएसएस से जुड़े राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ के सचिव शिव शंकर सिंह ने कहा, क्लास-4 कैटेगरी की नौकरी से एक लिपिक पद बेहतर है। कम से कम, लोग मृतक के परिवारों को सम्मान की नजर से देखेंगे।

MAY 25, 2021 12:40 IST

तेलंगाना में दूसरी खुराक मंगलवार से दी जाएगी

तेलंगाना में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को मंगलवार से कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक दी जाएगी। सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने अधिकारियों को आज से दूसरी खुराक के लिए टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करने का निर्देश दिया है। सोमवार रात जारी विज्ञप्ति में कहा गया, ‘कोविड टीके की पहली खुराक ले चुके और दूसरी खुराक के पात्र लोगों से मुख्यमंत्री ने कहा है कि वे पास के सरकारी टीकाकरण केंद्र पर जाकर टीका लगवाएं।’

MAY 25, 2021 12:39 IST

भारतीय राज्य चाहते हैं स्पुतनिक-V टीका : रूस

रूस के डिप्टी राजदूत रोमन बबुश्किन ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा है कि स्पुतनिक V टीक की आपूर्ति के लिए भारतीय राज्यों एवं कंपनियों से अनुरोध प्राप्त हो रहा है। इन सभी प्रस्तावों का 'काफी सावधानीपूर्वक' अध्ययन किया जा रहा है। रूस के इस टीके को भारत सरकार ने अपने यहां आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी है।
MAY 25, 2021 10:41 IST

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के नौ नए मामले

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के नौ नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 6,853 हो गई। वहीं एक और व्यक्ति की संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 104 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि 22 और लोगों के ठीक होने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 6,495 हो गई। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में अभी 254 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।
 

MAY 25, 2021 09:54 IST

बीते 24 घंटे में 1,96,427 नए केस, 3,511 की मौत

बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 1,96,427 नए मामले सामने आए हैं जबकि 3,511 लोगों की मौत हुई। इसके साथ देश में कोरोना संक्रमण की संख्या बढ़कर 2,69,48,874 गो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में उपचार के बाद 3,26,850 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। उपचार के बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या 2,40,54,861 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 25,86,782 है।
 

MAY 25, 2021 09:22 IST

कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे पूर्व सैन्यकर्मी

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में कोरोना महामारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पूर्व सैन्यकर्मी आगे आए हैं। कोरोना के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए ये पूर्व सैन्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों से मिल रहे हैं। सुबेदार मेजर फरदूल सिंह ने बताया कि वे लोगों को बता रहे हैं कि कोरोना का लक्षण दिखने पर उन्हें क्या करना चाहिए।
MAY 25, 2021 09:22 IST

पलामू में कोविड से 15 लोगों के मरने की आशंका

पलामू जिले के खरगड़ा पंचायत में पिछले 15 दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण से कम से कम 15 लोगों के मरने की आशंका है। मेदिनीनगर जिला प्रशासन ने इन मौतों की पुष्टि स्वयं एक जांच रिपोर्ट के आधार पर की है। उपायुक्त शशिरंजन के निर्देश पर उपविकास आयुक्त शेखर जमुआर ने हैदरनगर प्रखण्ड के खरगड़ा में विशेष जांच दल भेज कर उक्त मौतों की जांच कराई है। जिला प्रशासन द्वारा जारी बयान के अनुसार, पिछले 15 दिनों में मरने वाले 15 लोगों में बुखार, सर्दी एवं खांसी के लक्षण थे और बाकी सात अलग-अलग बीमारियों से मरे हैं। 

MAY 25, 2021 09:22 IST

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 17,883 नए मामले 

पश्चिम बंगाल में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 17,883 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 12,84,973 हो गई। इसके अलावा 153 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 14,517 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में आज 19,670 लोग संक्रमण से उबरे हैं। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,28,585 है। बीते 24 घंटे के दौरान 66,288 नमूनों की जांच की गई।