बैकफुट पर निशिकांत दुबे, बीजू पटनायक पर टिप्पणी के लिए माफी मांगी, पीएम मोदी ने की पूर्व सीएम की तारीफ

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 1, 2026, 08:56 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्कल दिवस पर पटनायक की सराहना करते हुए कहा कि उनका जीवन शक्ति, साहस और राष्ट्र निर्माण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। पटनायक दो बार (1961-63 और 1990-95) में ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे।

Nishikant Dubey Apologises: भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने बुधवार को अपने उस दावे के लिए बिना शर्त माफी मांगी कि ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक 1960 के दशक में चीन के खिलाफ युद्ध के दौरान प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और सीआईए के बीच की कड़ी थे। दुबे ने राज्य के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति पटनायक पर की गई टिप्पणी को लेकर ओडिशा राज्य स्थापना दिवस उत्कल दिवस के मौके पर माफी मांगी। उन्होंने राज्य स्थापना दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

Nishikant Dubey

बीजू पटनायक पर टिप्पणी के लिए निशिकांत दुबे ने मांगी माफी

पीएम मोदी ने उत्कल दिवस पर बीजू पटनायक की तारीफ की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्कल दिवस पर पटनायक की सराहना करते हुए कहा कि उनका जीवन शक्ति, साहस और राष्ट्र निर्माण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। पटनायक दो बार (1961-63 और 1990-95) में ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने उत्कल दिवस के अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को लिखे पत्र में कहा कि बीजू पटनायक इस धरती के प्रमुख सपूतों में से एक हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, बीजू बाबू का बहुआयामी व्यक्तित्व हम सभी को प्रेरित करता है। यह (ओडिशा) वह भूमि है जिसने महान बीजू पटनायक को पाला-पोसा, जिनका जीवन शक्ति, साहस और राष्ट्र निर्माण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

End of Feed