कई राज्यों में BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष फाइनल, कुछ में इलेक्शन बाकी; जल्द होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले 37 संगठनात्मक राज्यों में से कम से कम 19 में अध्यक्षों का चुनाव होना आवश्यक है। सत्तारूढ़ पार्टी मंगलवार को यह सीमा पार करने जा रही है।

बीजेपी धीरे-धीरे अब राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की ओर बढ़ रही है। कुछ राज्यों की इकाइयों के प्रमुखों का चुनाव कर चुकी है और मंगलवार को कुछ और राज्यों में भी प्रदेश अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया पूरी कर लेगी। इसी के साथ केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी सोमवार को नये राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ गई। इन प्रदेश अध्यक्षों के निर्वाचन के साथ ही जे पी नड्डा के स्थान पर नये राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए आवश्यक प्रदेश अध्यक्षों की संख्या पूरी हो जायेगी।

End of Feed