'मोदी वॉशिंग पाउडर के साथ वापस आई मशीन...', AAP के 7 सांसदों के BJP में शामिल होने पर जयराम रमेश ने कसा तंज

Operation Lotus: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को भाजपा पर 'वॉशिंग मशीन' वाला तंज कसा। जयराम रमेश ने कहा कि भाजपा की वॉशिंग मशीन फिर चालू हो गई।

Operation Lotus: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को भाजपा पर 'वॉशिंग मशीन' वाला तंज कसा। जयराम रमेश ने कहा कि भाजपा की वॉशिंग मशीन फिर चालू हो गई। उनकी यह टिप्पणी ऐसे मौके पर आई जब आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल हो गए।

Jairam Ramesh

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश (फाइल फोटो)

जयराम रमेश ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''भाजपा की वॉशिंग मशीन, मोदी वॉशिंग पाउडर के साथ वापस आ गई, जो लोग खुद को ईमानदारी, नौतिकता और विचारधारा का प्रतीत बताते थे, वे आज पूरी तरह बेनकाब हो गए हैं।'' उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा और उनके साथ भाजपा का हाथ थामने वाले अन्य छह सांसद अब पूरी तरह उजागर हो चुके हैं।

End of Feed