बीजेपी यूपी प्रभारी विनोद तावड़े पूरी तरह चुनावी मोड में आए, गणपति उत्सव के बाद लखनऊ होंगे शिफ्ट

दरअसल, उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है नजर लगातार तीसरी जीत पर है।

Vinod Tawde: बीजेपी यूपी प्रभारी विनोद तावड़े पूरी तरह से चुनावी मोड़ में आ चुके हैं। 16 से लेकर 22 सितंबर को विनोद तावड़े यूपी दौरे पर जाने वाले हैं। इस दौरे के दौरान तावड़े 3 क्षेत्रों का दौरा करेंगे जिनमें तकरीबन 15 जिलों के दौरे का कार्यक्रम है। सूत्रों के मुताबिक विनोद तावड़े गणपति उत्सव के बाद लखनऊ शिफ्ट हो जायेंगे। लखनऊ में विनोद तावड़े के लिए आवास भी देखा जा रहा है। जहां वो विधानसभा चुनावों तक रह सकें और पार्टी की रणनीति बना सके। इसके अलावा टिकट के लिए दिल्ली आने वाले यूपी के नेताओं को विनोद तावड़े ने साफ संदेश दिया है अपने अपने क्षेत्र में काम करें दिल्ली ना आएं। तावड़े ने संदेश दिया कि 'दिल्ली आए तो नंबर कम, बूथ पर दिखे तो नंबर ज्यादा'।

Vinod tawde

चुनावी मोड में विनोद तावड़े

रणनीति को धार देना शुरू

दरअसल, उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है नजर लगातार तीसरी जीत पर है। इसी रणनीति के तहत बीजेपी ने अपने सबसे कद्दावर रणनीतिकार विनोद तावड़े को यूपी की कमान सौंपी है। विनोद तावड़े 5 सितंबर 2026 से दो-दिवसीय लखनऊ दौरे पर थे, जहां वे जमीनी संगठन, बूथ स्तर की तैयारियों और 'मिशन 2027' के लिए रणनीतिक मंथन किया।

End of Feed