'वंदे मातरम्' के सम्मान में बीजेपी का बड़ा प्रस्ताव: कांग्रेस के 'दो पदों' वाले फैसले की निंदा, देशव्यापी अभियान का ऐलान

BJP Today Meeting: भारतीय जनता पार्टी ने आज की मीटिंग में 'वंदे मातरम्' (Vande Mataram) के सम्मान, गरिमा और इसकी ऐतिहासिक विरासत की रक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया है।

BJP Today Meeting: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ शनिवार को पहली बैठक की जिसमें चुनावी रणनीति और जमीनी स्तर पर जनसंपर्क को लेकर चर्चा की गई। इसी बैठक में वंदे मातरम् (Vande Mataram) से जुड़े हुए एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव को भी पास किया गया। इस प्रस्ताव के जरिए बीजेपी ने कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) द्वारा हाल ही में लिए गए उस फैसले की कड़ी आलोचना की है, जिसमें राष्ट्रीय गीत के केवल पहले दो पदों (स्टैंजा) के गायन को सीमित करने की बात कही गई थी।

nitin nabin

भाजपा की मीटिंग में वंदे मातरम के सम्मान प्रस्ताव पास (फोटो- BJP)

End of Feed