BJP New National President : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जल्द ही अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है क्योंकि पार्टी ने अपने संविधान के मुताबिक नए अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए जितने राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की जरूरत होती है, उसे पूरी कर ली है। यह प्रक्रिया काफी दिनों से चल रही थी जो पूरी हो गई है। अभी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हैं, अगला अध्यक्ष इनकी जगह लेगा।
जेपी नड्डा की जगह लेगा अगला अध्यक्ष।
जनवरी 2023 में खत्म होने वाला था नड्डा का कार्यकाल
राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नड्डा का कार्यकाल जनवरी 2023 में खत्म होने वाला था लेकिन लोकसभा चुनाव और उसकी तैयारियों को देखते हुए उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया। इस दौरान भाजपा के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा, इस पर कई नामों पर चर्चा हुई। इसके बाद से नड्डा का कार्यकाल बढ़ता रहा है लेकिन अब पार्टी अपने नए अध्यक्ष के चुनाव के करीब पहुंच गई है। भाजपा अब तक 26 राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव संपन्न कर चुकी है, इससे नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का रास्ता साफ हो गया है।

तीन समीकरणों को साधना चाहती है भाजपा
समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए जिन नामों पर चर्चा हुई उनमें शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, भूपेंद्र यादव, धर्मेंद्र प्रधान, सुनील बंसल और विनोद तावड़े शामिल थे। महिला सहित कुछ और लोगों के नामों पर चर्चा हुई। सूत्रों को कहना है कि नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा तीन समीकरणों को साधना चाहती है, पहला सांगठनिक अनुभव, दूसरा क्षेत्रीय संतुलन और तीसरा जातीय समीकरण।