राहुल गांधी को सबसे पहले...', 'इंडिया गठबंधन' की बैठक को लेकर भाजपा ने कांग्रेस नेता पर खुलकर बोला हमला

Rahul Gandhi INDIA Alliance Meeting: कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा विपक्ष को एकजुट होकर भाजपा को हराने की नसीहत देने वाले वीडियो पर भाजपा ने करारा हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी को दूसरों को जोड़ने से पहले अपनी पार्टी एकजुट करनी चाहिए।

Rahul Gandhi INDIA Alliance Meeting: भाजपा ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान पर तीखा हमला बोला है, जिसमें उन्होंने 'इंडिया गठबंधन' (INDIA Alliance) को एकजुट करने की बात कही थी। भाजपा ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को विपक्षी दलों को साथ लाने का ज्ञान देने से पहले अपनी खुद की बिखरती हुई पार्टी को संभालने और एकजुट करने पर ध्यान देना चाहिए।

Rahul Gandhi INDIA Alliance

दूसरों को जोड़ने से पहले अपनी पार्टी जोड़ें राहुल गांधी-भाजपा (फाइल फोटो)

दरअसल, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर सोमवार को हुई 'इंडिया गठबंधन' की बैठक का एक वीडियो साझा किया था। इस 9 मिनट से अधिक के भाषण में उन्होंने विपक्षी नेताओं से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा था कि अगर सब मिलकर डटे रहें, तो भाजपा को हराना बेहद आसान है।

End of Feed