राहुल की भारत जोड़ो यात्रा में पहुंचा विवादित 'संत', BJP ने पूछा- कन्हैया-स्वरा के बाद कंप्यूटर बाबा...ये कैसी यात्रा?

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 4, 2022, 10:29 AM IST

दरअसल, सत्तारुढ़ भाजपा इस बात से हैरान है कि अतीत में अतिक्रमण के एक मामले में गिरफ्तार हो चुके कंप्यूटर बाबा राहुल गांधी के साथ कैसे यात्रा में शामिल हो सकता है। त्यागी के खिलाफ 2020 में इंदौर के पास उनके आश्रम में कथित तौर पर अवैध निर्माण को गिराने से पहले एक पंचायत कर्मचारी के साथ मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा में विवादित स्वयंभू संत ‘कंप्यूटर बाबा’ (नामदेव दास त्यागी) शामिल हुए। शनिवार (तीन दिसंबर, 2022) सुबह मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के महुदिया गांव में वह गांधी के साथ नजर आए, जिस पर भाजपा ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया और पूछा कि जेएनयू के पूर्व छात्र कन्हैया कुमार और अभिनेत्री स्वरा भास्कर के बाद अब कंप्यूटर बाबा...? यह कैसी यात्रा है?

computer baba

कंप्यूटर बाबा पर सरकारी जमीन कब्जाने के साथ कई और मामलों के तहत आरोप रहे हैं।

कंप्यूटर बाबा को यात्रा में गांधी और कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह के साथ चलते और बातचीत करते देखा गया। वह कुछ मिनटों तक यात्रा में उनके साथ चले। कांग्रेस छोड़कर हाल में भाजपाई बने भगवा पार्टी के नेता नरेंद्र सलूजा ने बताया, ‘‘कुमार और भास्कर के बाद अब कंप्यूटर बाबा...? यह किस तरह की भारत जोड़ो यात्रा है?’’उन्होंने इसके साथ ही आरोप लगाया कि कंप्यूटर बाबा सरकारी जमीन पर कब्जा व अन्य मामलों में आरोपी है और इन आरोपों में वह जेल में था।

End of Feed