EC दस्तावेज पर BJP स्टाम्प मामले को लेकर बड़ा एक्शन; केरल के सहायक अनुभाग अधिकारी को किया गया निलंबित

Kerala Assembly Elections 2026: केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा जारी एक दस्तावेज में गलती सामने आने के बाद संबंधित सहायक अनुभाग अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, निलंबित अधिकारी का नाम जैसिल पी अजीज है।

Kerala Assembly Elections 2026: केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा जारी एक दस्तावेज में गलती सामने आने के बाद संबंधित सहायक अनुभाग अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई प्रारंभिक जांच लंबित रहने तक के लिए की गई है। सूत्रों के मुताबिक, निलंबित अधिकारी का नाम जैसिल पी अजीज है, जो केरल के मुख्य चुनाव अधिकारी के दफ्तर में सहायक अनुभाग अधिकारी के पद पर तैनात हैं।

election commission

चुनाव आयोग (फाइल फोटो)

चुनाव आयोग की ओर से जारी आधिकारिक स्पष्टीकरण में कहा गया है कि राजनीतिक दलों को भेजे गए एक पत्र के साथ ऐसा दस्तावेज चला गया था जिस पर एक भारतीय जनता पार्टी (BJP) की मुहर लगी हुई थी। बाद में इसे लिपिकीय त्रुटि बताते हुए वापस ले लिया गया था। केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अपने ऑफिस में तैनात एक सहायक अनुभाग अधिकारी को निलंबित करने का आदेश जारी किया है।

End of Feed