'यह भारत आपके अब्बू जान का नहीं', राहुल गांधी पर संबित पात्रा की तीखी टिप्पणी, 10 लाख लोगों के दावे पर भी कसा तंज

संबित पात्रा ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का मतलब बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बनने के लिए केवल राजनीतिक दिखावे से काम नहीं चलता। 'P' का मतलब पसीना और 'M' का मतलब मेहनत है। प्रधानमंत्री बनने के लिए मेहनत और पसीना बहाना पड़ता है।

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली को लेकर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने रैली में भीड़ जुटाने के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि मैदान का करीब 40 फीसदी हिस्सा खाली था। पात्रा के मुताबिक, कांग्रेस ने रैली में 10 लाख लोगों के शामिल होने का दावा किया था, लेकिन दोपहर साढ़े तीन से चार बजे के बीच करीब 28 हजार कुर्सियों में से 5 से 7 हजार खाली थीं।

sambit patra

संबित पात्रा ने बोला कांग्रेस पर हमला।

'10 लाख लोग कहां थे, दिखाइए'

विपक्षी गठबंधन की देश बचाओ महारैली के वीडियो दिखाते हुए संबित पात्रा ने कहा कि भाजपा सुबह से INDIA गठबंधन की रैली पर नजर रख रही थी। आप देख सकते हैं 10 लाख से ज्यादा लोग जो बताया गया था, केसी वेणुगोपाल जी ने बोला था और उसके पश्चात किस प्रकार पवन खेड़ा ने बोला था, यह रामलीला मैदान की तस्वीरें हम आपको दिखा रहे हैं। रामलीला मैदान लगभग 10 से 12 एकड़ का है। आप देख सकते हैं रामलीला मैदान का लगभग..15% स्थान स्टेज और स्टेज के आगे जो डी बनता है उस डी ने लिया है। और उसके पश्चात आप पीछे देख सकते हैं कि मैदान का 40% जो स्थान था, वह रिक्त था। उसमें कोई सीट नहीं डली हुई है, कोई व्यक्ति वहां नहीं है, वह खाली है। कुल मिलाकर के रामलीला मैदान में 28,000 सीटें डाली गई थी।

End of Feed