पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आएंगे भाजपा-अकाली दल! सीट बंटवारे पर बातचीत जारी, इसी महीने हो सकता है ऐलान

Punjab Assembly Election 2027: पंजाब में तकरीबन 6 साल बाद दोनों पुराने सहयोगियों के फिर से साथ आने की अटकलें तेज हैं। कुछ दिन पहले शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भी दोनों पार्टियों में गठबंधन के संकेत दिए थे। खबर है कि दोनों दलों के बीच आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है।

Punjab Assembly Election 2027: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राज्य की राजनीति में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के एक साथ आने की अटकलों के बीच सूत्रों ने शनिवार को दावा किया कि दोनों दलों के बीच आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर बातचीत जारी है। सीट बंटवारा अंतिम रूप दिए जाने के बाद इसी महीने गठबंधन की औपचारिक घोषणा की जा सकती है।

BJP Akali Dal File

भाजपा और अकाली दल (File Photo)

दोनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत

सूत्रों के अनुसार, एक अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और भाजपा के पंजाब चुनाव प्रभारी सी.आर. पाटिल 17 नवंबर को राज्य का दौरा कर सकते हैं। पाटिल चंडीगढ़ में प्रदेश भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगे। शिअद और भाजपा के साथ आने की चर्चाएं तेज होने के बीच पाटिल के संभावित दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कुछ दिन पहले दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि सिंह ने मादक पदार्थों की समस्या सहित राज्य के विभिन्न मुद्दों पर प्रधानमंत्री के साथ चर्चा की है। इस मुलाकात के बाद से ही पंजाब में राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है।

End of Feed