भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जाएंगे राज्यसभा;भाजपा की नौ उम्मीदवारों की लिस्ट में नितिन नवीन भी शामिल

राज्यसभा की खाली सीटों पर चुनाव के लिए भाजपा ने अपने नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भी नाम शामिल है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को राज्यसभा भेजे जाने की तैयारी है। भाजपा ने बिहार से उन्हें राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। वर्तमान में वे बिहार की बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से भाजपा उन्हें दिल्ली की राजनीति में सक्रिय करने में लगी है। हालिया बजट सत्र में भी चर्चा के दौरान उनको संसद में देखा गया था। अब जब वे राज्यसभा के लिए भी चुन लिए जाएंगे तो पूरा देश उन्हें संसद में बोलते हुए सुनेगा। वहीं, बिहार से ही भाजपा नेता शिवेश कुमार को भी राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। वे बिहार भाजपा के महासचिव हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि उम्मीदवारों के नामों को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंजूरी दे दी है।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन।

पार्टी में कद बढ़ाने की कवायद

नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के समय नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री थे, हालांकि जब उन्हें पार्टी का कार्यकारी अक्ष्यक्ष चुना गया तो उन्होंने मंत्री पद त्याग दिया। अब जबकि उन्हें राज्यसभा भेजा जा रहा है तो इसे पार्टी में उनका कद बढ़ाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

End of Feed