जर्मनी में भारत के दुश्मनों से मिल कौन सी साजिश रच रहे थे राहुल?; कॉर्नेलिया वोल के संग तस्वीर दिखा भाजपा ने पूछा बड़ा सवाल

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि अगर कोई भारत विरोधी ताकतों से मिलता है और विदेशी धरती से भारत का अपमान करता है, तो वह राहुल गांधी के अलावा और कोई नहीं। जॉर्ज सोरोस और राहुल गांधी दो शरीर हैं, लेकिन एक आत्मा हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी की जर्मनी यात्रा को लेकर जोरदार हमला बोला है। देश में सत्तारूढ़ पार्टी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर देश के खिलाफ साजिश रचने का भी आरोप लगाया। भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी ने जर्मनी यात्रा के दौरान भारत के दुश्मनों से मुलाकात की। साथ ही राहुल गांधी से पूछा कि वे ऐसे तत्वों के साथ हाथ मिलाकर वह देश के खिलाफ किस तरह की 'साजिश' रच रहे हैं।

Rahul vs Gaurav

राहुल गांधी पर बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया का हमला (PTI)

कांग्रेस नेता जर्मनी में भारत-विरोधी ताकतों से मिल रहे थे

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राजधानी दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी जर्मनी की यात्रा पर थे। यहां उन्होंने बर्लिन स्थित हर्टी स्कूल की प्रेसीडेंट एवं प्रोफेसर कॉर्नेलिया वोल के साथ मुलाकात की। गौरव भाटिया ने राहुल गांधी की एक तस्वीर भी दिखायी। उन्होंने कहा कि यह सबूत है कि कांग्रेस नेता जर्मनी में भारत-विरोधी ताकतों से मुलाकात कर रहे थे। भाटिया ने यह भी दावा किया कि वोल सेंट्रल यूरोपियन यूनिवर्सिटी की ट्रस्टी में से एक हैं, जो अमेरिका के अरबपति निवेशक जॉर्ज सोरोस के ओपन सोसाइटी फाउंडेशन से वित्तपोषित है।

End of Feed