आज की ताजा खबर, 21 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव: इंडिगो की एडवाइजरी- उत्तर भारत में घने कोहरे से उड़ानों में रुकावट, पीएम मोदी आज असम में करेंगे यूरिया प्लांट का शिलान्यास
आज की ताजा खबर लाइव, 21 दिंसबर 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [इंडिगो की एडवाइजरी], [ पीएम मोदी], [बांग्लादेश हिंसा] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: इंडिगो ने यात्रियों को रविवार को दिल्ली और उत्तरी भारत के कई हिस्सों में सुबह-सुबह घने कोहरे के कारण फ्लाइट में रुकावट की संभावना के बारे में बताया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम में नामरूप फर्टिलाइजर प्लांट में एक बड़ी नई यूरिया उत्पादन सुविधा की आधारशिला रखेंगे। उधर बांग्लादेश में हिंसा को लेकर लेटेस्ट अपडेट जानिए।
आज की ताजा खबर, 21 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव: इंडिगो की एडवाइजरी- उत्तर भारत में घने कोहरे से उड़ानों में रुकावट, पीएम मोदी आज असम में करेंगे यूरिया प्लांट का शिलान्यास
-IndiGo की एडवाइजरी जारी
-पीएम मोदी आज असम में
-बांग्लादेश में हिंदू व्यक्ति के मौत का मामला
दिल्ली हवाई अड्डा: कोहरे के कारण 97 उड़ानें रद्द, 200 से अधिक सेवाओं में देरी
इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डे पर 48 आगमन और 49 प्रस्थान उड़ानें रद्द कर दी गईं।
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट ‘फ्लाइरडार24 डॉट कॉम’ पर उपलब्ध नवीनतम जानकारी के अनुसार, 200 से अधिक उड़ानों में विलंब हुआ और हवाई अड्डे पर उड़ानों के प्रस्थान में औसतन लगभग 23 मिनट की देरी हुई।
हरदोई जिले में प्राचार्य पर तिलक लगाकर कॉलेज आए छात्र से दुर्व्यवहार का आरोप, मामले की जांच शुरू
शाहाबाद स्थित बी.एन. डिग्री कॉलेज में विधि पाठ्यक्रम के पहले सेमेस्टर के छात्र अमित यादव ने कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर उमर पर तिलक लगाने को लेकर आपत्तिजनक व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाते हुए तहसील समाधान दिवस में उच्च अधिकारियों को शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।
यादव का आरोप है कि वह तिलक लगाकर कॉलेज गया था तो प्राचार्य डॉक्टर उमर ने उसे यह कहकर तिलक हटाकर आने की बात कही कि यह डिग्री कॉलेज है, कोई गुरुकुल नहीं। इससे वह मानसिक रूप से आहत हुआ। इसी कारण वह एलएलबी प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म भी नहीं भर पाया है। उसका कहना है कि शिक्षा के मंदिर में इस प्रकार का व्यवहार उसकी धार्मिक आस्था और अधिकारों का हनन है।
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में एक घर से भोजन लेकर फरार हुए आतंकवादी, तलाश अभियान जारी
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और अर्द्धसैनिक बल, मजालता क्षेत्र के चोरे मोटू गांव और उससे सटे वन क्षेत्रों में संयुक्त तलाश अभियान चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह इलाका उस स्थान से करीब पांच किलोमीटर पश्चिम में है, जहां पहले हुई एक मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी।
ठाणे में बंधुआ मजदूरी, मानव तस्करी के आरोप में दो फैक्टरी मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज
एक अधिकारी ने बताया कि अंबरनाथ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 143(तीन) (मानव तस्करी), 127(चार) (गलत तरीके से कैद करना), 115(दो) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और अन्य संबंधित प्रावधानों के साथ-साथ बंधुआ मजदूरी प्रणाली (उन्मूलन) अधिनियम, 1976 के प्रावधानों के तहत शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की।
केरल उच्च न्यायालय ने शबरिमला हवाई अड्डे की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया रद्द की
राज्य सरकार ने 30 दिसंबर, 2022 को चेरुवल्ली एस्टेट और इसके बाहर स्थित अतिरिक्त 307 एकड़ भूमि सहित 2,570 एकड़ भूमि के अधिग्रहण के लिए मंजूरी देने का आदेश जारी किया था।
‘अयाना चैरिटेबल ट्रस्ट’ (पूर्व में गॉस्पेल फॉर एशिया) और उसके प्रबंध न्यासी डॉ. सिनी पुन्नूसे द्वारा दायर रिट याचिका पर फैसला सुनाते हुए न्यायमूर्ति सी. जयचंद्रन ने फैसला सुनाया कि भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्स्थापन में उचित मुआवजे एवं पारदर्शिता के अधिकार अधिनियम, 2013 के तहत निर्णय लेने की प्रक्रिया कानूनी रूप से त्रुटिपूर्ण थी।
लोनार झील का बढ़ता जलस्तर चिंता का विषय, आईआईटी मुंबई की मदद से की गई जांच
इस घटना ने झील के संरक्षण और प्राचीन विरासत को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं, जिसके बाद जिला प्रशासन ने कारणों का पता लगाने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई के विशेषज्ञों की मदद ली है।
करीब 50,000 साल पहले उल्कापिंड के टकराने से बनी यह झील दुनिया की सबसे बड़ी ‘बेसाल्टिक प्रभाव क्रेटर’ झील है।
सहारनपुर: एक लाख के ईनामी सिराज को STF ने मुठभेड़ में मार गिराया
बांग्लादेश में हिंदू व्यक्ति की हत्या का मामला
IndiGo की एडवाइजरी जारी
एयरलाइन ने कहा कि सुबह के समय कम विजिबिलिटी से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हो सकते हैं, जिससे देरी या शेड्यूल में बदलाव हो सकता है।
पीएम मोदी आज असम में
प्रस्तावित फर्टिलाइजर यूनिट, जिसकी अनुमानित सालाना उत्पादन क्षमता 1.2 मिलियन मीट्रिक टन यूरिया है, इससे भारत की कृषि सप्लाई चेन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है, साथ ही यह असम के औद्योगिक इकोसिस्टम को भी बड़ा बढ़ावा देगा।
इस प्रोजेक्ट को फर्टिलाइजर इंपोर्ट पर निर्भरता कम करने और पूरे क्षेत्र के किसानों के लिए यूरिया की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
असम सरकार के अनुसार, नए यूनिट का निर्माण काम शुरू होने के तीन साल के अंदर पूरा होने की उम्मीद है। एक बार चालू होने के बाद, यह सुविधा नामरूप इंडस्ट्रियल बेल्ट और उसके आसपास काफी डायरेक्ट और इनडायरेक्ट रोजगार के मौके पैदा करेगी और सहायक उद्योगों को बढ़ावा देगी।
प्रधानमंत्री के दौरे से पहले, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों की पूरी समीक्षा की और इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम के लिए किए जा रहे सुरक्षा इंतज़ामों का बारीकी से जायजा लिया।
