'AAP बन गई केजरीवाल की ATM', भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने ड्रग्स और लॉ एंड ऑर्डर पर पंजाब सरकार को घेरा

Punjab Election 2027: भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर 16 दिवसीय 'समरसता संकल्प यात्रा' को जालंधर से हरी झंडी दिखाने के बाद सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में हालात इतने खराब हो गए हैं कि कानून की रक्षा करने वाले ही सुरक्षित नहीं हैं।

Punjab Election 2027: पंजाब विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही बीजेपी ने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को ड्रग्स और कानून-व्यवस्था को लेकर AAP पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब में हालात इतने खराब हो गए हैं कि कानून की रक्षा करने वाले ही सुरक्षित नहीं हैं।

Nitin Nabin

नितिन नबीन (फोटो साभार- @NitinNabin)

गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर 'समरसता संकल्प यात्रा'

नबीन ने गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर बीजेपी की 16 दिवसीय 'समरसता संकल्प यात्रा' को जालंधर से हरी झंडी दिखाने के बाद सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "AAP पंजाब में नशा खत्म करने की बात करती है। लेकिन युवाओं को दिशा देने के बजाय उन्होंने उन्हें भटका दिया है। वे नशा विरोधी अभियान सिर्फ अपने राजनीतिक फायदे के लिए चला रहे हैं।" यह यात्रा 18 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलेगी। 2,402 किमी लंबी यह यात्रा पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी और गुरु रविदास की जन्मस्थली वाराणसी में समाप्त होगी।

End of Feed