'VOTE चोरी की साजिश रच रही BJP', SIR को लेकर रेवंत रेड्डी बोले- हम चुप नहीं बैठेंगे, एक भी वोट कटने नहीं देंगे

Telangana SIR: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने केंद्र सरकार पर गैर-भाजपा शासित राज्यों में ''वोट चोरी'' की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हम चुपचाप नहीं बैठेंगे और कांग्रेस समर्थकों के नाम हटाने की भाजपा की चाल का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।

Telangana SIR: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने केंद्र की राजग सरकार पर गैर-भाजपा शासित राज्यों में ''वोट चोरी'' की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि भाजपा राज्य में अगले विधानसभा चुनाव जीतने के लिए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान कांग्रेस समर्थकों के वोट काटने की कोशिश कर रही है।

Revanth Reddy

मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी (फाइल फोटो)

अपने कोडंगल विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक में हिस्सा लेने के बाद रेड्डी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने महाराष्ट्र, बिहार और पश्चिम बंगाल के चुनाव एसआईआर के दौरान ''वोट काटकर'' जीते।

End of Feed