भाजपा के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने PM मोदी से की मुलाकात; जानें क्या कुछ हुई बात

Nitin Nabin Meets PM Modi: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान नितिन नबीन ने पीएम मोदी को बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक स्वरूप सिक्की कला से निर्मित पेंटिंग तथा भागलपुरी सिल्क पर मधुबनी आर्ट से सुसज्जित शाल भेंट की।

Nitin Nabin Meets PM Modi: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान, पीएम मोदी ने नितिन नबीन को भाजपा में नई जिम्मेदारी मिलने की बधाई दी। इस मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं।

Nitin Nabin Meets PM Modi

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने पीएम मोदी से की मुलाकात (फोटो साभार: @NitinNabin)

नितिन नबीन ने पीएम मोदी को भेंट की शाल

नितिन नबीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पीएम मोदी संग मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने कहा, ''राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व संभालने के उपरांत आज विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी को बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक स्वरूप सिक्की कला से निर्मित पेंटिंग तथा भागलपुरी सिल्क पर मधुबनी आर्ट से सुसज्जित शाल भेंट की।''

End of Feed