VIDEO: बीजेपी मुख्यालय में जुटी नितिन नबीन की नई टीम, ‘वंदे मातरम्’ के गायन से हुआ बैठक का आगाज

बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली अहम संगठनात्मक बैठक शनिवार को दिल्ली में हुई। बैठक से पहले राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सभी छह अंतरों का गायन किया गया। इसमें नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में संगठन की प्राथमिकताओं, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल और पार्टी के जमीनी नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

Nitin Nabin New Team: बीजेपी आज शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में कई अहम संगठनात्मक बैठक चल रही है। इस बैठक में पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों और राज्य-स्तर के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। गौरतलब है कि बैठक से पहले राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के सभी छह अंतरों का गायन किया गया।

bjp news (5)

बीजेपी मुख्यालय में जुटी नितिन नवीन की नई टीम। ANI

यह बातचीत नई टीम के लिए एक परिचय सत्र की तरह होगी और इसमें संगठन की प्राथमिकताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल और बीजेपी के जमीनी नेटवर्क को मजबूत करने पर ध्यान देने को लेकर हो रही है। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के पद संभालने के करीब छह महीने बाद घोषित नई राष्ट्रीय टीम की ये पहली औपचारिक बैठक है।

End of Feed