भाजपा ने विधानसभा उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों का किया ऐलान; देखें किसे कहां से मिला टिकट

Assembly Byelections: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विभिन्न राज्यों में होने वाले उपचुनावों के लिए बुधवार को अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की और बडगाम तथा नागरोटा सीट से क्रमश: आगा सैयद मोहसिन और देवयानी राणा को मैदान में उतारा है। सूची के अनुसार, ओडिशा के नुआपाड़ा से जय ढोलकिया और तेलंगाना के जुबिली हिल्स से एल दीपक रेड्डी प्रत्याशी होंगे।

Assembly Byelections: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विभिन्न राज्यों में होने वाले उपचुनावों के लिए बुधवार को अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की और बडगाम तथा नागरोटा सीट से क्रमश: आगा सैयद मोहसिन और देवयानी राणा को मैदान में उतारा है। भाजपा ने झारखंड में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित घाटशिला सीट पर बाबूलाल सोरेन को प्रत्याशी बनाया है। चुनाव आयोग ने 13 अक्टूबर को देशभर की पांच विधानसभा के उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी की थी जिसके मुताबिक, 11 नवंबर को मतदान होगा, जबकि 14 नवंबर को चुनावी नतीजे सामने आएंगे।

BJP

भाजपा ने विधानसभा उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों का किया ऐलान (फाइल फोटो)

कहां से कौन लड़ रहा चुनाव

पार्टी द्वारा जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार ओडिशा के नुआपाड़ा से जय ढोलकिया और तेलंगाना के जुबिली हिल्स से एल दीपक रेड्डी प्रत्याशी होंगे। जम्मू कश्मीर, ओडिशा, झारखंड, मिजोरम, पंजाब, तेलंगाना और राजस्थान के आठ विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी।

End of Feed