BJP सांसद तेजस्वी सूर्या को पुलिस ने हिरासत में लिया, हनुमान चालीसा विवाद के बाद कर रहे थे विरोध प्रदर्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 19, 2024, 02:23 PM IST

Tejasvi Surya detained by Bengaluru Police: बेंगलुरू में पुलिस ने BJP सांसद तेजस्वी सूर्या को हिरासत में ले लिया है। कर्नाटक के बेंगलुरू में अजान के समय हनुमान चालीसा बजाने पर उठे विवाद का मामला बढ़ता जा रहा है। यहां हनुमान चालीसा बजाने पर दुकानदार को पीटे जाने बाद विरोध प्रदर्शन हो रहा था, इस प्रदर्शन में तेजस्वी सूर्या भी शामिल हुए थे।

Tejasvi Surya detained by Bengaluru Police: कर्नाटक के बेंगलुरू में अजान के समय हनुमान चालीसा बजाने पर उठे विवाद का मामला बढ़ता जा रहा है। यहां हनुमान चालीसा बजाने पर दुकानदार को पीटे जाने को लेकर हिंदू समुदाय में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को इस मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ, जिसमें बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या भी शामिल हुए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। इसका वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए हल्का बल भी प्रयोग किया।

Tejasvi Surya

तेजस्वी सूर्या को पुलिस ने हिरासत में लिया

बता दें, रविवार को सिद्दन्ना लेआउट के पास शाम के समय अजान हो रही थी। इसी समय एक दुकानदार ने हनुमान चालीसा बजा दी, जिसके बाद दूसरे समुदाय के लोगों ने दुकानदार को पीट दिया। पीड़ित का कहना है कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई करने के बजाय टालामटोली कर रही है। घटना के बाद सोमवार को बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने पीड़ित दुकानदार से मुलाकात की थी।

End of Feed