9 Years of Modi Govt : मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा कई आयोजन करेगी। इस मौके पर बीजेपी के महासंपर्क अभियान के लिए मंत्रियों की तैनाती की गई है। ये महासंपर्क अभियान 30 मई से 30 जून तक चलाया जाएगा। बताया गया है कि हर केंद्रीय मंत्री को चार-चार लोकसभा सीटों कर जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही ये भी कहा गया है कि, प्रत्येक मंत्री कम से कम दो दिन तक अपनी लोकसभा सीट पर रहेगा। इस तरह से एक महीने में आठ दिनों तक मंत्री लोकसभा सीटों पर काम करेंगे। गौरतलब है कि ये वही 160 लोक सभा सीटें हैं जहां बीजेपी कमजोर है और इन सीटों पर पिछले लोक सभा चुनाव में बीजेपी या तो कम अंतर से जीती या फिर दूसरे पायदान पर रही।
मोदी सरकार के 9 साल पूरे।
इन्हें मिली जिम्मेदारी
- हरदीप सिंह पुरी - जम्मू कश्मीर
- एस जयशंकर - दिल्ली
- निर्मला सीताराम - कनार्टक
- भूपेन्द्र यादव - महाराष्ट्र
- पीयूष गोयल - राजस्थान
- नरेंद्र सिंह तोमर - यूपी
- धर्मेंद्र प्रधान और स्मृति ईरानी - पश्चिम बंगाल
- ज्योतिरादित्य सिंधिया - महाराष्ट्र
- अर्जुन राम मेघवाल - पंजाब
- वी मुरलीधरन - आंध्र प्रदेश
- किरेन रिजिजू - असम
इन्हें भी दी गई जिम्मेदारी
गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी को दिल्ली, संबित पात्राको त्रिपुरा, विनोद तावड़े को बिहार, त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब को हरियाणा, हिमाचल के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर को हरियाणा, बीजेपी महासचिव तरुण चुग को एमपी, सुनील बंसल को तेलंगाना, दिलीप सैकिया को पश्चिम बंगाल, सी टी रवि को तमिलनाडु, तेजस्वी सूर्या और शाहनवाज़ हुसैन को यूपी में रहकर जनसंपर्क बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, बीजेपी की रणनीति है कि इन कमजोर सीटों पर मोदी सरकार के नौ साल के मौके पर जन संपर्क बढ़ाया जाए। इस दौरान लाभार्थियों पर खासतौर से ध्यान दिया जाए और मोदी सरकार की उपलब्धियों के लोगों तक पहुंचाया जाएगा और लोगों से फीडबैक लिया जाएगा।
