अब कैसी है लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत? बुधवार को अस्पताल में हुए थे भर्ती

Lal Krishna Advani Health Update: पूर्व उप प्रधानमंत्री को बुधवार रात करीब नौ बजे अपोलो अस्पताल लाया गया था। उनके साथ उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी थीं। अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि आडवाणी की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

Lal Krishna Advani Health Update: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत स्थिर है। चिकित्सकों का एक दल उनकी निगरानी कर रहा है। बता दें, 96 साल के आडवाणी को बुधवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

LK Advani

अपोलो अस्पताल के एक सूत्र ने गुरुवार को बताया कि गत रात अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद लाल कृष्ण आडवाणी हालत आज स्थिर है। वह फिलहाल तंत्रिका विज्ञान विभाग में चिकित्सकों के एक दल की निगरानी में हैं। पूर्व उप प्रधानमंत्री को बुधवार रात करीब नौ बजे अपोलो अस्पताल लाया गया था। उनके साथ उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी थीं। अस्पताल के एक सूत्र ने बुधवार रात को बताया कि आडवाणी को न्यूरोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में भर्ती कराया गया है।

End of Feed