Jharkhand: हेमंत सोरेन पर बरसे बाबूलाल मरांडी, राज्यपाल से की CM को बर्खास्त करने की मांग

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 11, 2023, 05:49 PM IST

BJP Slams Hemant Soren: झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री ने बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन से सीएम हेमंत सोरेन को बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा, अब पानी सिर के उपर जा रहा है। ईडी के छठे समन पर बिना देर किए CM पूछताछ के लिए जाएं।

Babulal Marandi On CM Hemant Soren News: भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमकर खरी खोटी सुनाई है। उन्होंने ईडी के छठे समन पर बड़ा निशाना साधा और राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन से सीएम सोरेन को बर्खास्त करने का आग्रह किया।

Babulal Marandi Slams Hemant Soren

सीएम हेमंत सोरेन को बर्खास्त करने की मांग।

हेमंत सोरेन पर बाबूलाल मरांडी का तीखा प्रहार

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अब पानी सिर के ऊपर बहने लगा है। इसलिए मुख्यमंत्री को सलाह है कि वे बिना देर किए ईडी द्वारा जारी छठे समन का सम्मान करें और बिना देर किए ईडी के सवालों का जवाब देने जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि राज्य का मुख्यमंत्री कानून का पालन नहीं करेगा तो फिर आम आदमी से इस संबंध में उम्मीद नही की जा सकती।

End of Feed