बौखलाई है BJP, 'अंग्रेजों से भी बदतर' मोदी सरकार ने किया काम...AAP के गोपाल राय ने यूं किया आगाह

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Aug 11, 2023, 08:23 PM IST

Gopal Rai on BJP and Modi Govt: राय को संभावना है कि महाराष्ट्र के मुंबई शहर में इंडिया की मीटिंग (संभावित तारीख 31 अगस्त और एक सितंबर) में दिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर बातचीत हो सकती है। उन्होंने कहा कि वहां तय किए गए फैसलों और फॉर्मूले के आधार पर अलग-अलग राज्यों के लिए रणनीति बनाई जाएगी।

Gopal Rai on BJP and Modi Govt: दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता गोपाल राय ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के तहत कांग्रेस और आप के हाथ मिलाने से बुरी तरह बौखला गई है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (संशोधन) विधेयक-2023 लाकर अंग्रेजों से भी बदतर काम किया है।

gopal rai on modi bjp

आम आदमी पार्टी (आप) के गोपाल राय दिल्ली सरकार में मंत्री भी हैं। (फाइल फोटो)

ये बातें शुक्रवार (11 अगस्त, 2023) को समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू के दौरान कहीं। आप के दिल्ली के संयोजक ने आगे आगाह करते हुए दावा किया कि बीजेपी के रणनीतिकार इस गठबंधन को तोड़ने के लिए उपाय तलाशने का प्रयास कर रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार को सुनिश्चित करना जरूरी है वरना देश में ‘लोकतंत्र नहीं बचेगा’।

End of Feed