देश

'Har Ghar Tiranga' पर बोले PM मोदी: अभियान ने भरी ऊर्जा, इस साल नई ऊंचाई पर ले जाना है; जानें- क्या है पूरा कैंपेन

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Aug 11, 2023, 09:33 PM IST

What is Har Ghar Tiranga Movement: हर घर तिरंगा अभियान के तहत आप तीन दिन मिलेंगे, जिनमें आपको अपने घर पर तिरंगा फहराना होगा। ये दिन 13 अगस्त, 14 अगस्त और 15 अगस्त 2023 होंगे। आपको इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपनी सेल्फी भी क्लिक करनी होगी।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : iStock

What is Har Ghar Tiranga Movement: स्वतंत्रता दिवस यानी कि 15 अगस्त, 2023 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान को बूस्ट करने के प्रयास किए हैं। उन्होंने देशवासियों से अपील की है कि चूंकि इस बार इस अभियान को एक नई ऊंचाई पर ले जाना है, लिहाजा वे सहयोग करें और तिरंगा के साथ अपने फोटो कैंपेन से जुड़े आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड करें।

PM ने ट्वीट कर की यह अपील

शुक्रवार (11 अगस्त, 2023) को पीएम मोदी ने ट्वीट किया- "हर घर तिरंगा" अभियान ने आजादी के अमृत महोत्सव में एक नई ऊर्जा भरी है। देशवासियों को इस साल इस अभियान को एक नई ऊंचाई पर ले जाना है। आइए, 13 से 15 अगस्त, 2023 के बीच देश की आन-बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को फहराएं। तिरंगे के साथ harghartiranga.com पर अपनी सेल्फी भी जरूर अपलोड करें।
har ghar tiranga

har ghar tiranga

अभियान के तहत क्या करना होगा?

हर घर तिरंगा अभियान के तहत आप तीन दिन मिलेंगे, जिनमें आपको अपने घर पर तिरंगा फहराना होगा। ये दिन 13 अगस्त, 14 अगस्त और 15 अगस्त 2023 होंगे। आपको इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपनी सेल्फी भी क्लिक करनी होगी, जो कि अभियान के पोर्टल पर प्रकाशित की जाएगी।
India

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

एक नजर में जानिए क्या है पूरा कैंपेन

दरअसल, 'हर घर तिरंगा' आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में एक अभियान है, जिसका उद्देश्य लोगों को भारत की आजादी के उपलक्ष्य में तिरंगे को घर लाने और इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है। झंडे के साथ हमारा रिश्ता हमेशा व्यक्तिगत से अधिक औपचारिक और संस्थागत रहा है। सामूहिक रूप से ध्वज को घर लाना न केवल तिरंगे के साथ व्यक्तिगत जुड़ाव का प्रतीक है, बल्कि राष्ट्र-निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है। इस पहल के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।

har ghar tiranga selfie upload

har ghar tiranga selfie upload

कैसे अपलोड करें सेल्फी?

  • पहले अपने मोबाइल में तिरंगा के साथ सेल्फी-फोटो ले लें।
  • फिर harghartiranga.com पर जाएं।
  • वहां आपको होम पेज पर "अपलोड सेल्फी विथ फ्लैग" का विकल्प मिलेगा।
  • इस पर क्लिक करें। नया बॉक्स खुलकर सामने आएगा।
  • अब आपको अपना नाम डालना होगा और सेल्फी अपलोड करनी होगी।
  • यह काम करने के साथ आप नीचे सब्मिट पर क्लिक कर दें।
अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article