'जो चढ़ावा चोरी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक कैसे रोकेंगे? 'प्रधान को हटाया प्रधानमंत्री बचाया'; 'एंटी पेपर लीक बिल' पर अखिलेश का तंज

लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक पर चर्चा जारी है। इस पर अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार की नीयत पर सवाल उठाए, उन्होंने कहा कि 'एक प्रधान को हटाकर प्रधानमंत्री बचाया' है। सरकार की नीयत जबतक साफ नहीं होगी NEET साफ नहीं होगी!

दिल्ली : नीट परीक्षा लीक को लेकर लंबे समय से जारी गतिरोध के खत्म होने के बाद लोकसभा में मंगलवार को 'पेपर लीक विरोधी विधेयक' पर चर्चा हो रही है। लोकसभा में 'एंटी पेपर लीक बिल' पर भारतीय जनता पार्टी के नेता इसे छात्रों और युवाओं के कल्याण की रक्षा के लिए सरकार की प्रतिबद्धता बता रहे हैं, लेकिन विपक्ष इसको लेकर सरकार को घेर रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद अखिलेश यादव ने पब्लिक एग्ज़ामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल 2026 पर बोलते हुए कहा कि जो लोग चढ़ावे की चोरी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक कैसे रोक सकते हैं? उन्होंने मौजूदा कानून में बस एक संशोधन पेश किया है। आप किसे धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं? अगर कानून असरदार होता, तो BJP के दस साल के कार्यकाल में 20 परीक्षाओं के पेपर कैसे लीक हो गए?

Parliament Monsoon Session 2026.

'एंटी पेपर लीक बिल' पर बोलते अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने लोकसभा में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि ये सरकार शिक्षा व्यवस्था को एक कलर में रंगना चाहती है। उन्होंने प्राइमरी स्कूलों के बंद होने और यूनीवर्सिटी में खामियों को लेकर आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं के भविष्य को चोट पहुंचाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि प्राइमरी स्कूलों पर नीचे तबके बच्चे पढ़ने जाते हैं। लेकिन ये सरकार नहीं चाहती कि गरीब के बच्चे पढ़ लिखकर आगे बढ़ें। सरकार दलित और शोषित बच्चों का विकास नहीं चाहती। सरकार के कार्यकाल में एकेडमिक लेवल से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। इससे बड़ी संख्या में युवा प्रभावित हैं।

End of Feed