बंगाल में निवेश और रोजगार पर BJP का फोकस, नितिन नवीन बोले- युवाओं के लिए नए अवसर बनाना प्राथमिकता

कोलकाता में आयोजित ‘युवा संवाद कॉन्क्लेव’ में भाजपा अध्यक्ष ने युवाओं से भी संवाद किया। भाजपा प्रमुख ने कहा कि 4 मई को पश्चिम बंगाल में एक नयी सुबह आई,जब विधानसभा चुनाव में भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस को हराया और अब युवाओं की उम्मीदें पूरी होंगी।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इस समय पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने सोमवार को पश्चिम बंगाल में निवेश और रोजगार को लेकर भाजपा सरकार की प्राथमिकताएं गिनाईं। साथ ही सूबे की पूर्ववर्ती सरकार को जमकर घेरा। नितिन नवीन ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन के दौरान पूंजी का पलायन हुआ और करीब 6,700 कंपनियां बंद हो गईं। इसके साथ ही उन्होंने जोर दिया कि राज्य में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण बनाना भाजपा सरकार की प्राथमिकता होगी।

नितिन नवीन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन। (फोटो- pti)

कोलकाता में आयोजित ‘युवा संवाद कॉन्क्लेव’ में भाजपा अध्यक्ष ने युवाओं से भी संवाद किया। भाजपा प्रमुख ने कहा कि 4 मई को पश्चिम बंगाल में एक नयी सुबह आई,जब विधानसभा चुनाव में भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस को हराया और अब युवाओं की उम्मीदें पूरी होंगी। नितिन नवीन ने इस दौरान युवाओं से जीवन में शॉर्टकट से दूर रहने का आग्रह किया और लगन एवं निरंतरता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मैं सभी युवाओं से आग्रह करूंगा कि वे जीवन में शॉर्टकट रास्ते से बचें। जीवन 100 मीटर की दौड़ नहीं, बल्कि एक लंबी दौड़ है,जिसमें ताकत और निरंतरता की परीक्षा होती है।

End of Feed