चंडीगढ़ मेयर चुनाव की 'इनसाइड स्टोरी', बहुमत का आंकड़ा न होते हुए भी BJP ने मार ली बाजी

इसके पीछे एक बड़ी वजह बताई जा रही है। यह वजह है बीजेपी के चंडीगढ़ मेयर चुनाव प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े का डर। तावड़े के डर की ये इनसाइड स्टोरी कांग्रेस के ही एक बड़े नेता ने नाम ना बताने की शर्त पर बताई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने बताया कि मेयर पद पर जीत के लिए आम आदमीं पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन करीब करीब तय हो गया था।

Chandigarh Mayor Eection 2026 : चंडीगढ़ चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मेयर पद पर जीत हो गई। बहुमत का आंकड़ा ना होने के बाद भी बीजेपी ने मेयर पद पर कब्जा कर लिया। मेयर पद पर जीत के लिए 19 वोटों की जरूरत थी और बीजेपी के पास 18 वोट थे लेकिन इसके बावजूद भी बीजेपी ने बिना कोई क्रॉस वोटिंग कराए चुनाव जीत लिया। मेयर पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सौरभ जोशी ने आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार योगेश ढींगरा को हराया। चुनाव में सौरभ को 18 वोट और ढींगरा को 11 वोट मिले जबकि कांग्रेस उम्मीदवार गुरप्रीत गोबी को सात वोट हासिल हुए।

bjp

भाजपा ने जीता चंडीगढ़ का मेयर चुनाव।

तावड़े के प्रभारी बनते ही बदल गए समीकरण

इसके पीछे एक बड़ी वजह बताई जा रही है। यह वजह है बीजेपी के चंडीगढ़ मेयर चुनाव प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े का डर। तावड़े के डर की ये इनसाइड स्टोरी कांग्रेस के ही एक बड़े नेता ने नाम ना बताने की शर्त पर बताई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने बताया कि मेयर पद पर जीत के लिए आम आदमीं पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन करीब करीब तय हो गया था क्योंकि गठबंधन के हिसाब से चुनाव जीतने के लिए पर्याप्त बहुमत हो जाता और आसानी से मेयर पद पर कब्जा गठबंधन प्रत्याशी का हो जाता लेकिन उस समय समीकरण और परिस्थितियां बदल गईं जब बीजेपी ने अपने राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को चंडीगढ़ मेयर चुनाव का प्रभारी बना दिया।

End of Feed