'ममता बनर्जी हिंदुओं से नफरत करती हैं...', मुर्शिदाबाद न जाने के लिए बंगाल CM पर बीजेपी का हमला

Murshidabad Violence: पश्चिम बंगाल के मुस्लिम बहुल जिले मुर्शिदाबाद में 11 अप्रैल को वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क उठी।

Murshidabad Violence: भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला करते हुए उन पर 'हिंदुओं के प्रति अपनी नफरत' के कारण मुर्शिदाबाद हिंसा के पीड़ितों को जानबूझकर नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, 'वह हिंदुओं से नफरत करती हैं।' भाजपा नेता बनर्जी के मुर्शिदाबाद न जाने के बारे में एक सवाल का जवाब दे रहे थे, जहां वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई थी।

Murshidabad Violence

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)

पात्रा ने आरोप लगाया, 'अगर मुस्लिम भाइयों के खिलाफ इस तरह के अत्याचार किए गए होते, तो बनर्जी वहां आंदोलन कर रही होतीं और डेरा डाल रही होतीं।' भाजपा नेता ने माकपा की भी आलोचना की और वामपंथी पार्टी पर मुर्शिदाबाद हिंसा के दो पीड़ितों से दूरी बनाने का आरोप लगाया।

End of Feed