त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 48 नाम पर लगाई मुहर, बिप्लब देब को टिकट नहीं, देखें पूरी सूची

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Jan 28, 2023, 02:37 PM IST

त्रिपुरा में विधानसभा की कुल 60 सीटें हैं। शनिवार को कुल 48 नामों का ऐलान किया गया जबकि अभी 12 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होना बाकी है।

BJP Candidate List Tripura Assembly: बीजेपी ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए 48 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। खास बात यह है कि पूर्व सीएम बिप्लब देब को टिकट नहीं मिला है। बनमालीपुर सीट जहां से वो चुनाव लड़ा करते थे वहां के लिए उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया गया है। यहां से बीजेपी के अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य चुनाव लड़ेंगे जबकि सीएम माणिक साहा टाउन बार्दोवाली से किस्मत आजमाएंगे। इसके साथ ही केंद्र सरकार में मंत्री प्रतिमा भौमिक को धनपुर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

biplab kumar deb

बिप्लब कुमार देब को नहीं मिला टिकट

विधानसभा का नामउम्मीदवार का नाम
मजलिशपुरसुशांत चौधुरी
प्रतापगढ़रेवती मोहन दास
बादारघाटमीनारानी सरकार
कमलासागरअंतरा देब सरकार
विशालगढ़ सुशांत देब
गोलघाटहिमानी देबवर्मा
चोरीलामजिष्णुदेवबर्मा
बाक्सनगरतफ्फजल होस्सेन
नलचरकिशोर बर्मन
सोनामुरादेबब्रता भट्टाचार्जी
धनपुरप्रतिमा भौमिक
कल्याणपुर-प्रमोदनगरपिनाकी दास चौधरी
खोवाईसुब्रतो मजमूदार
तेलियामुराकल्याणी राय
बग्माराम पदा जमातिया
राधाकिशोरपुरप्राणाजीत सिंघा रॉय
माताबारीअभिषेक देबरॉय
काक्रबन-सल्गड़जितेंद्र मजमुदार
राजनगरस्वप्ना मजमुदार
बेलोनियागौतम सरकार
सांतिरबाजारप्रमोद रियांग
हरिष्यमुखदीपायन चौधरी
मनुमैलाफ्रू मोग
सबरूमशंकर रॉय

End of Feed