भाजपा ने केरल के लिए जारी की पहली सूची; 47 उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन भी मैदान में

Kerala Assembly Elections 2026: भाजपा ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 47 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें के. सुरेंद्रन, नव्या हरिदास, सोभा सुरेंद्रन और जॉर्ज कुरियन जैसे प्रमुख नेताओं को टिकट दिया गया है।

Kerala Assembly Elections 2026: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केरल में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए सोमवार को 47 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्रियों राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को क्रमशः नेमम और कझाकुट्टम विधानसभा सीटों से उम्मीदवार बनाया है।

केरल के लिए भाजपा की पहली सूची जारी।

केरल के लिए भाजपा की पहली सूची जारी।

भारतीय जनता पार्टी (BJP candidates list) की सूची के अनुसार, पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कूरियन को कंजीरापल्ली निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा है जबकि पी सी जॉर्ज पूनजार विधानसभा सीट से किस्मत आजमाएंगे। वहीं, आर श्रीलेखा वट्टियोरकावु और पद्मजा वेणुगोपाल प्रदेश के त्रिशूर सीट से उम्मीदवार होंगी।

End of Feed