नीतीश-लालू भविष्य में कहलाएंगे मोहम्मद नीतीश और मोहम्मद लालू...स्कूलों में छुट्टियों के विवाद पर गिरिराज ने बोला हमला

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 28, 2023, 12:25 PM IST

नीतीश कुमार को तुष्टिकरण की राजनीति का मास्टर बताते हुए बीजेपी नेताओं ने कहा कि एक बार फिर जेडीयू-आरजेडी सरकार का हिंदू विरोधी चेहरा सामने आया है।

Bihar School Holiday Politics: भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को हिंदू त्योहारों के दौरान बिहार के स्कूलों में छुट्टियों की संख्या कम करने और मुस्लिम त्योहारों के लिए इसे बढ़ाने के लिए नीतीश कुमार सरकार पर पुरजोर हमला बोला है। बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने नीतीश कुमार को सीधे निशाने पर लिया है। नीतीश कुमार को तुष्टिकरण की राजनीति का मास्टर बताते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विन चौबे ने दावा किया कि एक बार फिर जेडीयू-आरजेडी सरकार का हिंदू विरोधी चेहरा सामने आया है, उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार सरकार वोट बैंक के लिए सनातन से नफरत करती है।

BIhar politics

बिहार में स्कूल छुट्टियों पर घमासान

केंद्रीय मंत्री चौबे ने घेरा

बीजेपी नेता चौबे ने ट्विटर पोस्ट में कहा कि राज्य में हिंदू त्योहारों की छुट्टियां खत्म की जा रही हैं। ऐसी सरकार को शर्म आनी चाहिए जो वोट बैंक के लिए सनातन से नफरत करती है। वहीं बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार ने हिंदू विरोधी चेहरा दिखाया है और हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का फैसला लिया है...हिंदू त्योहारों की छुट्टियां कम कर दी गई हैं। इसमें चुनिंदा रूप से कटौती की गई है, जबकि मुस्लिम त्योहारों के लिए छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।

End of Feed