BJP ने राहुल गांधी पर लगाया संसद में झूठ बोलने का आरोप, दिलाई UPA शासन की याद

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि यह समिति नए कानून बनने तक अस्थायी रूप से बनाई गई थी। कांग्रेस के प्रधानमंत्री अब तक चुनाव आयुक्तों की सीधे नियुक्ति करते रहे हैं। क्या राहुल गांधी अपना यूपीए शासन भूल गए?

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भाजपा के हैंडल से कहा गया कि राहुल गांधी संसद में झूठ बोलते हैं। इसके साथ ही पार्टी ने 'एक्स' पर संसद में राहुल गांधी के संबोधन का एक वीडियो भी शेयर किया है।

rahul gandhi

राहुल गांधी (फाइल फोटो)

भाजपा ने कहा कि चुनाव आयुक्तों का चयन मुख्य न्यायाधीश और विपक्ष के नेता वाली समिति द्वारा किया जाता था। क्या राहुल गांधी कांग्रेस सरकार के दौरान किसी ऐसे चुनाव आयुक्त का नाम बता सकते हैं, जिसे मुख्य न्यायाधीश या विपक्ष के नेता वाली समिति द्वारा चुना गया हो? भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि यह समिति नए कानून बनने तक अस्थायी रूप से बनाई गई थी। कांग्रेस के प्रधानमंत्री अब तक चुनाव आयुक्तों की सीधे नियुक्ति करते रहे हैं। क्या राहुल गांधी अपना यूपीए शासन भूल गए?

End of Feed