Biparjoy: बिपरजॉय के मद्देनजर 99 ट्रेनें रद्द, तूफान ने मचाई भारी तबाही

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 16, 2023, 10:35 AM IST

सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में तबाही मचाने वाले चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की तीव्रता गुजरात के तटीय इलाकों में पहुंचने के कुछ घंटों बाद कम होकर बेहद गंभीर से गंभीर श्रेणी में आ गई है।

Biparjoy Cyclone:बिपरजॉय चक्रवात ने गुजरात के तट पर पहुंचने के साथ ही बड़ी तबाही मचाई है। इसके चलते गुजरात के तटों पर जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हुआ है। ट्रेनो की आवाजाही भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। पश्चिम रेलवे ने बिपरजॉय चक्रवात के मद्देनजर अगले तीन दिन एहतियात के तौर पर कुछ और ट्रेन रद्द करने की गुरुवार को घोषणा की। भीषण चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने गुरुवार शाम को गुजरात के कच्छ तट पर दस्तक दी।

23 और ट्रेन रद्द

पश्चिम रेलवे की ओर से कहा गया है कि उसने ऐहतियात के तौर पर 23 और ट्रेन रद्द कर दी हैं। इसके अलावा तीन ट्रेन को गंतव्य पर पहुंचने से पहले ही रोक दिया है जबकि सात अन्य ट्रेन उनके तय स्टेशन की जगह दूसरे स्टेशन से चलाई जाएंगी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि चक्रवात के कारण अब तक 99 ट्रेन रद्द की गई हैं, 39 ट्रेन को उनके गंतव्य से पहले ही रोक दिया जाएगा, जबकि 38 ट्रेन को उनके तय स्टेशन के बजाय दूसरे स्टेशन से चलाया जाएगा।

End of Feed