पूरे 16 महीने बाद ठीक से हंसी हूं...सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बिलकिस बानो का रिएक्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 8, 2024, 11:59 PM IST

Bilkis Bano Case: बिलकिस बानो ने कहा, मुझे ऐसा महसूस हो रहा है जैसे एक पहाड़ जैसा पत्थर मेरे सीने से हट गया है। मेरे लिए आज ही नया साल है। मैं पूरे 16 महीने बाद ठीक से मुस्कुराई हूं।

Bilkis Bano Case: बिलकिस बानो केस में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार द्वारा दोषियों की रिहाई के फैसले को रद्द कर दिया। इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने सभी 11 दोषियों को दो सप्ताह के भीतर सरेंडर करने का भी आदेश दिया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद बिलकिस बानो की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है वह पूरे डेढ़ साल बाद मुस्कुराई हैं।

Bilkis Bano

बिलकिस बानो

बिलकिस बानो ने फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह मेरे लिए बड़ी जीत है। सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि मेरे लिए असली नया साल आज ही है, पूरे 16 महीने बाद ठीक से मुस्कुराई हूं। उन्होंने कहा, जैसे ही कोर्ट ने फैसला सुनाया, मैंने बच्चों को गले लगा लिया। जब से गुजरात सरकार ने दोषियों को रिहा करने का फैसला किया था, तब ये यह उनके सीने पर पहाड़ की तरह हो गया था।

End of Feed