स्वच्छता के क्षेत्र में बिल्हा नगर पंचायत देश में प्रथम, छत्तीसगढ़ के सात नगरीय निकायों को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

नई दिल्ली में स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ, कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल, राज्य मंत्री तोखन साहू एवं सचिव श्रीनिवास कटिकिथला उपस्थित रहे।

स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर अपनी स्वच्छता उपलब्धियों से देशभर में गौरव हासिल किया। राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आज आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राज्य के सात नगरीय निकायों को विभिन्न श्रेणियों में राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार ग्रहण किया।

Chhattisgarh News

स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा यह सम्मान पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। यह स्थानीय निकायों, नगर प्रशासन और नागरिकों की सामूहिक प्रतिबद्धता का परिणाम है। आने वाले वर्षों में और भी अधिक निकाय इस सूची में शामिल होंगे।

End of Feed