बिहार : नालंदा में महिला से बदसलूकी, पीड़िता बोली-मैं मोबाइल रिचार्ज कराने गई थी, लोगों ने गलत समझा

पीड़िता ने कहा, ' वह मोबाइल रिचार्ज कराने दुकान पर गई थी। लोगों ने मुझे लड़के के साथ देखा, उन्हें लगा कि लड़का मेरे साथ गलत काम कर रहा है। मैं वहां कुछ गलत नहीं कर रही थी, फिर भी लोगों ने कमरे के बाहर से ताला लगा दिया। इसके बाद वहां गांव के लोग आ गए।

Nalanda Crime News : बिहार के नालंदा जिले में बीते 26 मार्च को इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। यहां के नूरसराय थाना क्षेत्र के अजयपुर गांव में लड़की की इज्जत के साथ सरेआम खिलवाड़ हुआ और उसके साथ रेप की कोशिश हुई। हैरान करने वाली बात यह है कि सरेराह लड़की का जब 'चीरहरण' हो रहा था तो कोई भी उसे बचाने नहीं आया। लोग दूर से तमाशा देखते और इस घटना का वीडियो बनाते रहे। अब पीड़िता सामने आई है और उसने बताया कि उसके साथ उस दिन क्या हुआ?

nalanda

बीते 26 मार्च को नालंदा में महिला के साथ हुई बदसलूकी।

मोबाइल रिचार्ज कराने गई थी-पीड़िता

पीड़िता ने कहा, ' वह मोबाइल रिचार्ज कराने दुकान पर गई थी। लोगों ने मुझे लड़के के साथ देखा, उन्हें लगा कि लड़का मेरे साथ गलत काम कर रहा है। मैं वहां कुछ गलत नहीं कर रही थी, फिर भी लोगों ने कमरे के बाहर से ताला लगा दिया। इसके बाद वहां गांव के लोग आ गए। लड़का किसी तरह खिड़की से बाहर निकला तो उसके साथ लोगों ने मारपीट की। फिर हम भी किसी तरह खिड़की से बाहर निकले। फिर मेरे साथ बदसलूकी हुई।'

End of Feed