'बिहार के छात्र पूछते रहेंगे सवाल, अब सिर्फ जवाब नहीं, जवाबदेही चाहिए', BPSC छात्रों के समर्थन में उतरे राहुल गांधी

Bihar Student Protest: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षाओं से जुड़ी मांगों को लेकर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर बुधवार को कहा कि छात्र सवाल पूछते रहेंगे और अब उन्हें केवल जवाब नहीं, बल्कि ''जवाबदेही'' चाहिए।

Bihar Student Protest: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षाओं से जुड़ी मांगों को लेकर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर बुधवार को कहा कि छात्र सवाल पूछते रहेंगे और अब उन्हें केवल जवाब नहीं, बल्कि ''जवाबदेही'' चाहिए। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान एक छोटे बच्चे को पुलिकर्मियों द्वारा साथ ले जाए जाने का वीडियो 'एक्स' पर साझा करते हुए यह भी कहा कि सरकार जवाब देने के बजाय ''लाठी और वॉटर कैनन चला रही है'' और छात्रों को हिरासत में ले रही है।

Rahul Gandhi

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

'भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी क्यों'

पुलिस का कहना है कि बच्चे को प्रदर्शनकारियों के बीच से सुरक्षित निकटवर्ती थाने ले जाया गया और बाद में उसकी मां को सौंप दिया। राहुल गांधी ने कहा, ''बिहार के छात्र सवाल पूछते रहेंगे और अब सिर्फ़ जवाब नहीं - जवाबदेही चाहिए।'' उन्होंने कहा, ''बिहार के छात्रों का सवाल बहुत सीधा है- भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी क्यों? पेपर लीक के आरोपों पर कार्रवाई क्यों नहीं? और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कब तक?''

End of Feed