Bihar Darbhanga Rain: बारिश का मौसम है, जहां ये लोगों को गर्मी और उमस से निजात दिलाती है वहीं अपने साथ परेशानी का सबब भी बनकर आती है, कुछ ऐसा ही नजारा सामने आया दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल से (DMCH) जहां बारिश का पानी ना सिर्फ अस्पताल में घुस गया बल्कि सभी को पानी-पानी कर दिया।
दरभंगा का मेडिकल कॉलेज अस्पताल बारिश के बाद तलाब बन गया
जलजमाव की वजह से मरीज और उनके परिजनों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, बताया जा रहा है कि यहां के इमरजेंसी, मेडिसन,शिशु रोग विभाग और स्त्री रोग विभाग सहित पूरे अस्पताल के काफी हिस्से में पानी भर गया है।
बारिश ने ही प्रशासन के बड़े-बड़े दावे की पोल खोल दी
वहीं दरभंगा शहर का हाल भी बुरा है, बारिश ने ही प्रशासन के बड़े-बड़े दावे की पोल खोल दी है, शहर की अधिकांश सड़कें जलमग्न हैं जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
शहर की कई सड़कों पर पानी जमा
शहर की कई सड़कों पर पानी जमा हो जाने से कई लोगों के घरों में नाली का गंदा पानी घुस गया है, स्थानीय लोग निगम प्रशासन से पानी निकालने का गुहार लगा रहे हैं क्योंकि उनके घर का हाल बहुत बुरा हो गया है।
