मुस्लिमों के लिए अलग देश की चाहत! ये क्या बोल गए बिहार के प्रोफेसर, हुए गिरफ्तार

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 7, 2024, 11:20 AM IST

Bihar News: मुस्लिमों के लिए अलग देश मांगने वाले बिहार के प्रोफेसर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सोशल मीडिया पर "मुसलमानों के लिए अलग मातृभूमि" की मांग करने को लेकर जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के सहायक प्रोफेसर खुर्शीद आलम के खिलाफ पुलिस एक्शन में है और जांच शुरू हो गई है।

'Separate Homeland' For Muslims Controversy: मुसलमानों के लिए 'अलग होमलैंड' की मांग को लेकर बिहार के प्रोफेसर मुसीबत में फंस गए हैं। पाकिस्तान जैसे अलग देश की चाहत रखने वाले प्रोफेसर खुर्शीद आलम ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट किया था। जिसके बाद अब वो गिरफ्तार हो गए।

Bihar Professor

विवादित पोस्ट के बाद प्रोफेसर की बढ़ी मुसीबतें।

मुसलमानों के लिए अलग देश बनाने की मांग

पुलिस ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से "मुसलमानों के लिए अलग मातृभूमि" की मांग करने के लिए शनिवार को जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के सहायक प्रोफेसर खुर्शीद आलम के खिलाफ जांच शुरू की, जिसके बाद छात्रों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और विश्वविद्यालय प्रशासन को कारण बताओ नोटिस जारी करना पड़ा।

End of Feed