Bihar news: 'महिला संवाद यात्रा' के जरिए महिला मतदाताओं को साधेंगे सीएम नीतीश कुमार

Bihar news: चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह यात्रा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Bihar news: बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं। नीतीश कुमार आम तौर पर किसी भी चुनाव से पूर्व प्रदेश की यात्रा पर निकलते रहे हैं। इस बार भी वे चुनाव के पूर्व इसी महीने 'महिला संवाद यात्रा' पर निकलने वाले हैं। इस यात्रा के दौरान वे न केवल महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं का फीडबैक लेंगे, बल्कि माना जा रहा है कि इस क्रम में वे महिला मतदाताओं को साधने की भी कोशिश करेंगे।

NITISH KUMAR

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार इस यात्रा के दौरान महिलाओं से संवाद भी करेंगे। सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार इस यात्रा के क्रम में महिलाओं के लिए कोई बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं। जदयू महिला मतदाताओं को अपना कोर वोटर मानता रहा है। महिलाओं की मांग पर ही नीतीश कुमार ने प्रदेश में शराबबंदी कानून का फैसला लिया था। हाल ही में झारखंड में हुए चुनाव में मंइयां सम्मान योजना का बड़ा लाभ महागठबंधन, खासकर झारखंड मुक्ति मोर्चा को मिला है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री भी अपनी इस यात्रा के दौरान बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

End of Feed