Bihar Election: तेजस्वी यादव के काफिले में AIMIM के कार्यकर्ता हुए दाखिल, फिर हुई जबरदस्त झड़प; पढ़ें क्या थी वजह

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद की 'बिहार अधिकार यात्रा' के दौरान तेजस्वी यादव का काफिला बिरौल में AIMIM कार्यकर्ताओं से टकरा गया। प्रदर्शनकारियों ने महागठबंधन में AIMIM को शामिल करने की मांग की। इस झड़प में AIMIM नेता अख्तर शहंशाह घायल हो गए और नाराज कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर तेजस्वी के पोस्टर-बैनर फाड़ दिए।

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद ने 'बिहार अधिकार यात्रा' निकालकर नीतीश सरकार को घेरने की कोशिश की। तेजस्वी यादव ने कई जिलों का दौरा करते हुए राज्य के मुद्दों को उठाया। यात्रा में तेजस्वी यादव जबरदस्त भीड़ जुटाने में सफल रहे।

tejashwi yadav news (1)

'बिहार अधिकार यात्रा' में दाखिल हुए AIMIM के कार्यकर्ता।(फोटो सोर्स: tejashwi yadav x handle)

हालांकि, सहरसा से समस्तीपुर के रोसड़ा जाने से जब पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का काफिला जैसे ही बिरौल पहुंचा, AIMIM कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। अख्तर शहंशाह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गाड़ी के आगे पहुंचकर महागठबंधन में AIMIM को शामिल करने की मांग की।

End of Feed