बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने उतारी पगड़ी, प्रण लेने के 22 महीने बाद भगवान राम को किया समर्पित

Samrat Chaudhary: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आज अपने सिर पर बंधी पगड़ी उतार दी। इस दौरान सम्राट चौधरी ने अपना मुंडन भी कराया।

Samrat Chaudhary: इंडिया गठबंधन के साथ शामिल होने के बाद जिन नीतीश कुमार को लेकर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को हटाने के लिए पगड़ी बांधी थी, उसी पगड़ी को वो बुधवार को रामलला को समर्पित किया। उनका कहना है कि वह लव कुश समाज से आते हैं। इसलिए अपने आराध्य श्री राम के सामने वह अपना मुरेठा खोलेंगे। आज बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने अयोध्या में सरयू नदी में पवित्र डुबकी लगाई।

Samrat Chaudhary

सम्राट चौधरी 22 महीने बाद अयोध्या में उतारी पगड़ी

वहां उन्होंने अपनी पगड़ी भी समर्पित की। बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि मैंने सरयू नदी में डुबकी लगाई। मैं पिछले 22 महीनों से जो पगड़ी पहन रहा हूं, उसे भगवान राम को समर्पित करूंगा। उन्होंने इसके बाद पत्रकारों से बात भी की। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार को पद से हटाने का उनका प्रण पूरा हो गया है। जिसके बाद उन्होंने अपनी पगड़ी आज उतार दी है। सम्राट चौधरी ने कहा कि भगवान राम को समर्पण करना था। आज अयोध्या नगरी में आकर सरयू नदी में स्नान करके ये जो मुरेठा जो 22, 23 महीने से बांध के रखा था ये भगवान राम के चरणों में समर्पित करूंगा ।

End of Feed