इंडिया गठबंधन में नहीं तय हो पा रही नीतीश की भूमिका, कांग्रेस-जदयू के बीच क्यों है कंफ्यूजन?

  • Authored by: रंजीता झा
  • Updated Jan 3, 2024, 02:20 PM IST

Nitish Kumar: कांग्रेस के सूत्र दावा कर रहे हैं कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की नीतीश कुमार और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के साथ वर्चुअल बैठक हुई है। हालांकि, जदयू के नेता इसका खंडन कर रहे हैं।

Nitish Kumar: इंडिया गठबंधन में नीतीश कुमार की भूमिका को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति है। इसकी पुष्टि बीते दो दिनों के घटनाक्रमों से हो रही है। दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के सूत्र लगातार यह दावा कर रहे हैं कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की नीतीश कुमार और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के साथ वर्चुअल बैठक हुई है। वहीं, पटना में उनके दावों पर जेडीयू के तमाम बड़े नेता पानी फेर दे रहे हैं। संजय झा से पहले नीतीश कुमार के एक और करीबी मंत्री विजय चौधरी ने कहा था कि उन्हें इस बैठक की कोई जानकारी नहीं है।

Nitish Kumar

नीतीश कुमार

दूसरी तरफ कांग्रेस के सूत्रों ने यह भी कहा है कि इस बैठक में बिहार की दस लोकसभा सीटों पर दावा किया गया है। उनमें कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया/कटिहार(दोनों में से कोई एक), औरंगाबाद, भागलपुर, बक्सर, सासाराम, मोतिहारी/वाल्मीकिनगर(दोनों में से कोई एक), नवादा और पटना शामिल हैं।

End of Feed